द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा सदर थाना क्षेत्र के हेलनपुर के पास रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रेलर को जब्त कर लिया है।
