द फॉलोअप डेस्क
गोड्ड जिला के पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत मंडल की पत्नी ममता कुमारी को राष्ट्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। इसे लेकर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से 24 फरवरी को ही अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के मुताबिक ममता के अलावा मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स की डेलिना खोंगडुप और चेन्नई की खुशबू सुंदर को भी महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: झारखंड कैबिनेट की बैठक 01 मार्च को होगी, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
तीन बार पोड़ैयाहाट विधानसभा का कर चुके हैं प्रतिनिधित्व
बता दें कि मई 2022 में पोड़ैयाहाट के पूर्व विधायक प्रशांत कुमार के असामयिक निधन हो गया था। वह पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके थे। प्रशांत मंडल वर्ष 1991 में पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के टिकट पर विधायक बने थे। इसमें तीन बार क्षेत्र के विधायक रहे। वर्ष 2003 में उपचुनाव जीतकर झारखंड विधानसभा में परचम लहराया था। विधायक प्रशांत कुमार छात्र जीवन से ही राजनीति में थे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT