logo

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अल्पसंख्यक नेताओं से की मुलाकात, झारखंड से मंत्री इरफान अंसारी भी रहे मौजूद

मल्लिकार्जुन खड़गे ने अल्पसंख्यक नेताओं से की मुलाकात, झारखंड से मंत्री इरफान अंसारी भी रहे मौजूद

द फॉलोअप डेस्कः
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़ने ने आज दिल्ली में अल्पसंख्यक नेताओं से मुलाकात की। कांग्रेस अध्यक्ष ने अल्पसंख्यकों की स्थिति पर मंथन किया। यह मुलाकात मल्लिकार्जुन खड़के के आवास में हुई। इस दौरान झारखंड से मंत्री इरफान अंसारी और मंजूर अंसारी मौजूद रहे। इरफान अंसारी और मंसूर अंसारी ने झारखंड के मुद्दों से श्री खड़गे को अवगत कराया। गौरतलब है कि झारखंड सरकार लगातार अल्पसंख्यक के हित में आवाज उठाती रही है। इसी क्रम में आज इरफान अंसारी और मंजूर अंसारी ने झारखंड के अल्पसंख्यकों की आवाज को बुलंद किया है।