logo

चांडिल में भीषण सड़क हादसा, दो ऑटो की सीधी टक्कर में 6 लोग गंभीर रूप से घायल

sarai_auto.jpg

सरायकेला-खरसावां

राष्ट्रीय राजमार्ग-33 (NH-33) टाटा-रांची हाईवे पर सरायकेला-खरसावां जिला के चांडिल भादूडीह स्थित HLM फ्यूल पंप के समीप रविवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां विपरीत दिशा से आ रहे एक ऑटो को बचाने के प्रयास में दो ऑटो (टेम्पू) के बीच सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना से दोनों ऑटो के चालक सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों एवं प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना रविवार सुबह करीब 8 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक ऑटो चांडिल की ओर से 4 सवारियों को लेकर जमशेदपुर की तरफ जा रहा थी।

ऑटो चालक घबरा गया

इसी दौरान चिलगु की तरफ से गलत दिशा में आ रहे दुसरे ऑटो को अचानक सामने देखकर जमशेदपुर की ओर जा रहे ऑटो चालक घबरा गया और वाहन को बचाने के लिए भरपूर प्रयास किया। लेकिन रफ्तार तेज होने के कारण दोनों ऑटो का आपस में सीधी टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ऑटो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर देखते ही देखते चीख-पुकार के साथ कोहराम मच गया। वहीं इस दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के स्थानीय लोग एवं राहगीर मौके पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को ऑटो से बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस बुलाकर  इलाज के लिए जमशेदपुर के MGM अस्पताल भेजा गया है।

Tags - Tata Ranchi Highway Accident Breaking News Auto Driver Injured Serious Road Accident