logo

धनबाद में बड़ा हादसा, अवैध खनन के दौरान धंसी चाल; 4 की मौत

kapa.jpg

द फॉलोअप टीम, धनबादः
धनबाद जिले के कापासारा आउटसोर्सिंग कोलियरी में गुरुवार देर शाम चाल धंसने की खबर आई थी। इस हादसे में कोयले के अवैध खनन कर रहे चार मजदूरों के दबने की आशंका है। स्थानीय लोग पांच लोगों के घायल होने की बात कह रहे हैं। वैसे आउटसोर्सिंग प्रबंधन एवं पुलिस ने इस घटना से साफ इंकार किया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मलबे में दबने वाले एवं घायल पश्चिम बंगाल के सीमावर्ती क्षेत्र के रहने वाले थे। जानकारी के मुताबिक घायलों का गुपचुप इलाज किया जा रहा है। सुरंग में लगभग पांच मीटर अंदर यह घटना घटी है। इसलिए दबे लोगों को बाहर नहीं निकाला जा सका। बिहार-बंगाल धौड़ा के पास आउटसोर्सिंग के दक्षिण दिशा में घटना घटी है। 


पहले भी हो चुकी है ऐसी घटनाएं 
जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम छह बजे 25-30 की संख्या में लोग अवैध तरीके से खोदी गई सुरंग के मुहाने में घुसे थे। एक घंटा बाद चाल धंस गयी। जो पता चल पाया है उसके अनुसार दो दिन पहले बंगाल के समीपवर्ती क्षेत्र से अवैध खनन कराने के लिए मजदूरों को बुलाया गया था। पहले भी इस प्रोजेक्ट में अवैध खनन करने के दौरान लोगों की मौत हुई है। एक अगस्त को भी कापासारा में चाल धंसने से दो लोगों की मौत और 10-12 लोगों के घायल हुए थे। इससे पहले भी अवैध खनन की कई घटना घट चुकी है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N