द फॉलोअप डेस्क, रांची
राज्य सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि स्थानांतरित करने लगी है। रांची जिले की 3 लाख 93 हजार 994 महिला लाभुकों के खाते में सितंबर माह की सम्मान राशि को ट्रांसफर कर दिया गया है। प्रत्येक लाभुक के खाते में 2500 रुपए भेजी गयी है। रांची जिले में इस योजना के तहत कुल 98 करोड़ 49 लाख रुपए का भुगतान किया गया है।
.jpeg)
प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रवार लाभुकों को भुगतान
1. अनगड़ा - 16,681
2. अरगोड़ा शहरी क्षेत्र -13,347
3. बड़गाईं शहरी क्षेत्र - 10042
4. बेड़ो - 20,555
5. बुंडू - 8,566
6. बुंडू नगर पंचायत - 3,558
7. बुढ़मू - 17,760
8. चान्हो - 19,336
9. हेहल शहरी क्षेत्र - 16,285
10. इटकी - 10,136
11. कांके - 31,483
12. कांके शहरी क्षेत्र - 1,281
13. खलारी - 9,590
14. लापुंग - 11,819
15. मांडर - 22,936
16. नगड़ी - 18,281
17. नगड़ी शहरी क्षेत्र - 8,210
18. नामकुम - 17,942
19. नामकुम शहरी क्षेत्र - 9,493
20. ओरमांझी - 17,847
21. राहे - 9,527
22. रातू - 20,329
23. सिल्ली - 21,269
24. सोनाहातू - 13,084
25. तमाड़ - 18,744
26. टाउन अर्बन - 25,893
