द फॉलोअप डेस्क
मुंबई हाईकोर्ट के न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक झारखंड हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश होंगे। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस सोनक के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार से कर दी है। मालूम हो कि चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान आठ जनवरी को सेवानिवृत हो रहे हैं। वरीयता में जस्टिस सोनक मुंबई हाईकोर्ट में दूसरे स्थान पर हैं। जस्टिस एमएस सोनक का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गोवा के पणजी में हुई थी।
