logo

मुबंई में विधायकों का महाजुटान, झारखंड से ये विधायक पहुंचे मायानगरी

mummla.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मुंबई में देशभर के विधायक व विधान पार्षद का महाजुटान है।  विभिन्न राज्यों से 2500 से ज्यादा विधायक इस सम्मेलन में शामिल होने वाले हैं। झारखंड से दो दर्जन से ज्यादा विधायक मुंबई गये हैं। सम्मेलन में आज और कल अलग-अलग एजेंडा पर संवाद होगा। आज सार्वजनिक जीवन में तनाव, कल्याणकारी योजना,आर्थिक विकास में तकनीक का प्रयोग के साथ-साथ बेहतर विधायी प्रक्रिया पर चर्चा होगी। साथ ही विधायक राउंड डेबल डिस्कशन में हिस्सा लेंगे। वर्ष 2047 में भारत विषय पर अलग-अलग दलों के विधायक चर्चा करेंगे। 


झारखंड से ये विधायक पहुंचे हैं

सीपी सिंह, डॉ सरफराज अहमद, निरल पूर्ति, भानु प्रताप सिंह, विनोद सिंह, नवीन जायसवाल, डॉ लंबोदर महतो, दीपिका पांडेय सिंह, किशुन दास, जयमंगल सिंह, उमाशंकर अकेला, कुशवाहा शशिभूषण मेहता, इरफान अंसारी, राज सिन्हा, पूर्णिमा सिंह, शिल्पी नेहा तिर्की, समरी लाल, रामचंद्र सिंह सहित अन्य