logo

मैट्रिक एवं इंटरमीडियट परीक्षा- 2023 : परीक्षा केंद्रों के लिए मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त, सिर्फ प्रवेश पत्र लेकर इंट्री कर सकेंगे स्टूडेंट्स

069.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा माध्यमिक वार्षिक परीक्षा
2023 एवं इंटरमीडिएट (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) वार्षिक परीक्षा 2023 को लेकर रांची में तैयारी पूरी हो गई है। कदाचार मुक्त व शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर डीसी-एसएसपी की ओर से संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है। मालूम हो कि 14.03.2023 से 03.04.2023 मैट्रिक और 14.03.2023 से 05.04.2023 तक इंटरमीडिएट की परीक्षा आयोजित होगी। जारी संयुक्तादेश में कहा गया है कि परीक्षार्थियों को अपना प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना है। अगर किसी इंस्ट्रूमेंट के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की आवश्यकता होती है तो इसकी अनुमति केंद्र अधीक्षक एवं परीक्षा केंद्र पर प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट ही मौके पर निर्णय लेकर अनुमति देंगे। परीक्षा कार्य के लिए वीक्षण कार्य में वैसे शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया गया है जिनका सेवा इतिहास उत्तम रहा हो। किसी भी परिस्थिति में शिक्षकेतर कर्मचारियों के प्रति व्यक्ति विशेष कार्य के लिए नहीं करने का निर्देश दिया गया है।

केंद्र के इर्द-गिर्द घूमना गैर जमानतीय अपराध
झारखंड परीक्षा संचालन अधिनियम 2001 के तहत नकल करना या नकल कराना या परीक्षा केन्द्र के इर्द-गिर्द नकल कराने के उदेश्य से घूमते हुए पाया जाना गैर जमानतीय अपराध घोषित है। केंद्राधीक्षक को वैसे सभी तत्वों पर भी विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं, कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए जोनल -सह- गश्ती मजिस्ट्रेटों व पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अलावा स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। मजिस्ट्रेट को परीक्षा के दौरान केंद्र में अनधिकृत प्रवेश को वर्जित रखने व परीक्षा का संचालन कदाचारमुक्त एवं शांति पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया है।

 

एडीएम कार्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम
माध्यमिक परीक्षा और इंटरमीडिएट परीक्षा के संचालन के लिए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कार्यालय कक्ष में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। यह कक्ष परीक्षा तिथियों को पूर्वाहन 09:00 बजे से अपराह्न 06:00 बजे तक कार्यरत रहेगा। यहां भी मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गई है। ताकि, आवश्यकतानुसार किसी भी कार्य के लिए इन्हें भेजा जा सका।

माध्यमिक परीक्षा के लिए इनकी हुई है प्रतिनियुक्ति
1. कृष्ण मोहन सिंह मुंडा, कनीय अभि०, लघु सिंचाई, रांची।
2. अभिषेक कु० चौधरी, कनीय अभिo, लघु सिंचाई, रांची।
3. मो० आजाद अंसारी, कनीय अभि०, पथ नि०वि शहरी, रांची।
4. सोहन कुमार कनीय अभि० पथ नि०वि० शहरी, रांची, रांची।
5. नितेश बाखला, कनीय अभि०, लघु सिंचाई प्र०, रांची।
6. असीम प्रिया आईन्द, अनुदेशक, प्रसार प्रशिक्षण केंद्र, रांची।
7. बिना पानी, महिला पर्य०, मांडर।
8. अभिनव कुमार कनीय अभि०, लघु सिंचाई गुण नि०प्र०, रांची।
9. आशीष राम, कनीय अभि0 लघु सिंचाई गुण नि0 प्र0 रांची।
10. जया किंडो, सहा0 अभि0  पेयजल एवं स्वच्छता प्र०. हटिया योजना, रांची।

इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए इनकी हुई प्रतिनियुक्ति

1. सरिता लकड़ा, महिला पर्य0, बुढ़मू।
2. मोहिनी तिर्की, महिला पर्य०, बेड़ो।
3. अंशु प्रतिभा भेंगरा, महिला पर्य०, ओरमांझी।
4. अर्पना तिर्की, महिला पर्यo, ओरमांझी।
5. पुनम कुमारी, महिला पर्यo. नामकुम।
6. संध्या कुमारी, महिला पर्य०, नामकुम।
7. राजीव रंजन, मिश्रा, कनीय6 अभिo, पथ नि०वि० पथ प्र०, शहरी, रांची।
8. र्मेंद्र कु. महतो, कनीय अभि० भ०नि०वि० भ.प्र.सं.2, रांची।
9. मिलन कु. डे, कनीय अभि० भ०नि०वि० म.प्र. सं. 2. रांची।
10. धर्मजय कु० सोनी, कनीय अभि० भ०नि०वि० भ.प्र. सं. 2. रांची

केंद्रों के आसपास धारा-144 रहेगा लागू
डीसी-एसएसपी ने सभी प्रतिनियुक्त स्टैटिक मजिस्ट्रेट/ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल को परीक्षा तिथि को परीक्षा प्रारंभ होने के दो घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र में अपना योगदान देने कहा है। साथ ही एसडीओ (सदर) रांची को परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण एवं विधि व्यवस्था के संपूर्ण प्रभार में रहने के एवं परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा
144 लागू करने कहा गया। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक नगर/ हटिया को भ्रमणशील रहकर उक्त परीक्षा केंद्रों में निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT