logo

अजब-गजब : दुनिया की सबसे बूढ़ी महिला का निधन, आखिरी बार सोईं फिर उठी ही नहीं

दुनिया की सबसे बूढ़ी महिला का निधन, आखिरी बार सोईं फिर उठी ही नहीं

डेस्कः 
दुनिया की सबसे बूढ़ी महिला का निधन हो गया। सबसे बुजूर्ग के तौर पर अपनी पहचान बना चुकी फ्रेंच नन लुसिल रैंडन ने 118 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें सिस्टर आंद्रे के नाम से भी जाना जाता था। 11 फरवरी 1904 को दक्षिणी फ्रांस में उनका जन्म हुआ था। टॉलोन शहर के एक नर्सिंग होम में उनका निधन हुआ है। जानकारी के मुताबिक, प्रवक्ता डेविड तावेल्ला ने बताया कि नर्सिंग होम में सोते समय रैंडन की नींद में मृत्यु हो गई।  

 

वह अपने प्यारे भाई से जुड़ना चाहती थीं, इसलिए यह उनके लिए मुक्ति जैसा है। उन्होंने कहा कि रैंडन के भाई का पहले निधन हो चुका है। रैंडन एक प्रोटेस्टेंट परिवार में पलीं-बढ़ीं। 2021 में वह कोविड-19 के चपेट में भी आईं थी।  जानकारी के मुताबिक, वह नेत्रहीन थीं और व्हीलचेयर पर निर्भर थीं, फिर भी वह अपने से बहुत छोटे अन्य बुजुर्गों की देखभाल करती थीं।