logo

साहिबगंज : एक माह पहले लव मैरिज करने वाले प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड 

PREMI.jpg

साहिबगंज: 
राजमहल थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आ रही है। यहां एक प्रेम कहानी का दुखद अंत हो गया है। यहां एक प्रेमी जोड़े ने शादी के एक महीने बाद ही आत्महत्या कर ली। अपनी शादी को परिवार द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने से वह परेशान थे। पहले पति ने सुसाइड की, उसके मौत से सदमे में आकर पत्‍नी ने भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। दोनों की पहचान प्रसनजीत महलदार और मुखिया सीता पहाड़िन की बेटी पिंकी दास के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों में प्यार हो गया था। 


मायकेवाले नहीं जाने दे रहे थे 
जानकारी के अनुसार दोनों ने करीब एक महीने पहले शादी की थी लेकिन, पिंकी के परिवार वाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। दोनों तनाव में रहने लगा था।  पिंकी के मायके वालों ने उसे रक्षाबंधन पर घर बुलाया और उसके बाद उसे वापस जाने नहीं दे रहे थे। इधर प्रसनजीत ने आत्महत्या कर ली। पति की मौत की खबर सुनते ही सोमवार की रात पिंकी ने भी फांसी लगा ली।


बहुत कम उम्र के थे दोनों
पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इधर दोनों के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रसनजीत 20 साल का था। पिंकी की भी उम्र 18-19 साल बताई जा रही है