द फॉलोअप डेस्कः
लोहरदगा के किस्को प्रखंड क्षेत्र के जनवल गांव एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका से छिपकर मिलना भारी पड़ गया। दरअसल गर्लफ्रेंड से छुपकर मिलने गये शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ा और दोनों की शादी करवा दी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। कुछ ही दूर पर दोनों का घर है। जानकारी के मुताबिक रोशनी कुमारी और महावीर राम के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आज सुबह महावीर अपनी गर्लफ्रेंड रोशनी से मिलने उसके घर के पास पहुंचा। दोनों मिल ही रहे थे कि गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया। काफी देर हो-हल्ला होने के बाद महावीर और रोशनी को पूरे गांववालों के सामने लाया गया। इसके बाद ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों के मौजूदगी में गांव में रोशनी के घर के पास ही दोनों की शादी करवा दी । शादी के बाद प्रेमी युगल ने पहान का आशीर्वाद लिया।
.jpeg)