logo

प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत, प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या

प्रेम कहानी का हुआ दर्दनाक अंत, प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू जिले के पाटन थानाक्षेत्र के किसैनी गांव में एक प्रेमी-प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान17 वर्षीय नीलम कुमारी और 18 वर्षीय जीतेंद्र सिंह के रूप में हुई है। दोनों के बीच दो साल से प्रेम संबंध था। चल दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। दरअसल नीलम के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इससे परेशान जीतेंद्र ने नीलम पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन एक ही गांव के होने के कारण नीलम ने इनकार कर दिया। 13 फरवरी की शाम को जीतेंद्र ने नीलम को फोन कर बताया कि वह जंगल जाकर फांसी लगाने वाला है। इसके बाद लापता हो गया। 


जीतेंद्र के लापता होने की खबर सुनते ही 14 फरवरी को नीलम ने भी घर के पास एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दो दिन बाद रविवार को जंगल में लकड़ी काटने गए ग्रामीणों को जीतेंद्र का शव एक पेड़ से लटका मिला। जीतेंद्र ने नीलम को गांव के मंदिर में बुलाकर शादी की कसम दी थी, लेकिन नीलम के इनकार करने पर उसने फांसी लगाने की बात कही थी।