logo

Jharkhand : मधुवन में प्यार हुआ, शादी के वादे पर बने संबंध; बॉयफ्रेंड की बेवफाई पर 24 घंटे से धरना दे रही 20 साल की लड़की

ldki.jpg

द फॉलोअप डेस्क
धनबाद के तोपचांची से अजब-गजब लव स्टोरी सामने आई है। यहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी के घर के बाहर बीते 24 घंटे से धरने पर बैठी है। 20 वर्षीय युवती कड़ाके की ठंड में रातभर प्रेमी के घर के दरवाजे पर बैठी रही। लेकिन रोहित के घरवालों ने अबतक युवती के लिए दरवाजा नहीं खोला है और ना ही उसकी सुध ली है। मामले में युवती का कहना है कि तोपचांची थाना क्षेत्र के आमटांड निवासी रोहित कुमार से उसका पिछले जनवरी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। 


शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया 
मामले को लेकर लड़की ने तोपचांची थाना में शिकायत भी दर्ज कराई है। लड़की का कहना है कि उसकी और रोहित की मुलाकात पहली बार मधुवन में हुई थी, धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए। साल 2017 में उसकी और रोहित की जबरन शादी करवा दी गई थी लेकिन शादी की कुछ महीने के बाद ही लड़का किसी अन्य लड़की के साथ शादी करके भाग गया। पीड़िता ने यह भी कहा है कि शादी का झांसा देकर रोहित ने कई बार शारीरिक संबंध बनाया लेकिन शादी करने से इनकार कर रहा है। जब तक न्याय नहीं मिलेगा धरने पर बैठी रहूंगी।


लड़की की मां ने कहा- यह शादी नहीं होगी
 वहीं रोहित की मां अंजनी देवी का कहना है कि इससे पहले भी कई बार दोनों की शादी हो चुकी है। प्रत्येक बार शादी करके लड़कों का इस्तेमाल करती है। मैं अपने लड़के का भविष्य इस लड़की के साथ खराब नहीं करूंगी। यह शादी नहीं होगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\