logo

ऑपरेशन मुस्कान से 28 चेहरों पर लौटी खुशी, पाकुड़ पुलिस ने लौटाए गुम और चोरी के मोबाइल

pakud_police.jpg

पाकुड़

पाकुड़ पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' अभियान के तहत जिलेभर में गुम और चोरी हुए 28 मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। सभी ने पाकुड़ पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। पिछले एक महीने के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल गुम होने और चोरी होने की कई शिकायतें पुलिस को प्राप्त हुई थीं। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और लगातार अभियान चलाकर कुल 28 मोबाइल फोन बरामद किए। आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को सभी मोबाइल उनके संबंधित धारकों को सौंप दिए गए।

पाकुड़ पुलिस का धन्यवाद

इस अवसर पर मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल जाएगा। पुलिस की तत्परता और मेहनत से उन्हें अपना मोबाइल वापस मिल सका, जिसके लिए उन्होंने पाकुड़ पुलिस का धन्यवाद किया। वहीं पाकुड़ पुलिस अधीक्षक (SP) ने कहा कि पाकुड़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत गुम और चोरी हुए 28 मोबाइल फोन बरामद की गयी, और उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना या साइबर सेल को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर मोबाइल बरामद किया जा सके।

Tags - Pakur Police Operation Muskan Mobile Recovery Drive Public Service