logo

आज भगवान जगन्नाथ का अज्ञातवास हुआ खत्म, नेत्रदान के बाद देंगे दर्शन

jagarnath_bhagwan.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पंद्रह दिनों तक अज्ञातवास में रहने के बाद आज भगवान जगन्नाथ दर्शन देंगे। चार जून को भगवान अज्ञातवास में चले गए थे। आज उनका नेत्रदान होगा। शाम के 4:30 बजे भगवान बाहर निकलेंगे और भक्तों को दर्शन देंगे। कल यानी 20 जून को भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा निकाली जाएगी। भक्त उन्हें मौसीबाड़ी लेकर जाएंगे। मौसीबाड़ी में रहने के दस दिनों बाद 29 जून को वे अपने धाम वापस लौट जाएंगे। जिसे घुरती रथ कहा जाता है। आज भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा भक्तों के बीच आएंगे। ऐसी मान्यता है कि ज्‍येष्‍ठ की गर्मी में प्रभु इतना ज्यादा स्नान कर लेते हैं कि वे बीमार पड़ जाते हैं। पंद्रह दिनों तक उनका उपचार किया जाता है। स्वस्थ होते हैं तो वे अपने भक्तों को दर्शन देते हैं। 


10 दिनों का लगेगा मेला
20 जून मंगलवार को रथयात्रा के दिन संपूर्ण मंदिर परिसर को सजाया जाएगा। इसके बाद महाभोग लगाया जाएगा, जिसमें बुंदिया, भुजिया पेड़ा, मीठा पुलाव रहता है। विष्णु सहस्त्रनाम के पाठ का आयोजन एवं 251 किलो बुंदिया का भोग लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए शिविर में चना एवं पानी की व्यवस्था की गई है। मंगलवार को प्रभु मंदिर प्रांगण में ही सुबह छह बजे से भक्तों को दर्शन देंगे। मंदिर में इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सैकड़ों स्वयं सेवक के साथ पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगी। इसके बाद से ही दस दिवसीय मेले का भी शुभारंभ हो जाएगा। यहां पड़ोसी राज्यों से भी कलाकार, दुकानदार, झूले वाले आते हैं। राज्य के विभिन्न जिलों से भी दुकानदार यहां दुकान लगाते हैं। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N