logo

DIG ग्राउंड पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, रिम्स ने किया अतिक्रमण का विरोध

बिरसा_मुंडा.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बरियातू स्थित डीआइजी ग्राउंड में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के अनावरण की तैयारी चल रही है। मंगलवार को रिम्स पदाधिकारियों ने जब डीआइजी ग्राउंड का भ्रमण किया, तो पाया कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित कर अनावरण के लिए टेंट लगाया गया है। इसके बाद रिम्स के संपदा विभाग ने बरियातू थाना को पत्र लिखकर अतिक्रमण से अवगत कराया।
पत्र में बताया गया है कि डीआइजी ग्राउंड रिम्स की भूमि है और बिना सूचना के इस पर अतिक्रमण किया जा रहा है। रिम्स ने अपने पुनर्विकास के तहत इस भूमि का उपयोग करने की योजना बनाई है। रिम्स प्रबंधन ने बरियातू पुलिस से तत्काल इस पर रोक लगाने का आग्रह किया है। पत्र की प्रतिलिपि डीसी और एसएसपी को भी दी गई है।
ज्ञात हो कि रिम्स इससे पूर्व भी डीआइजी ग्राउंड की भूमि पर अतिक्रमण करने वालों की सूची प्रशासन को उपलब्ध करा चुका है। इसके अलावा बड़गाईं अंचल कार्यालय को भी इस अतिक्रमण के बारे में जानकारी दी गई है।
 

Tags - JharkhandjharkhandschooljharkhandpostDIGGROUNDBIRSAMUNDASTATUE