logo

लोकसभा चुनाव : OBC मोर्चा 14 लोकसभा क्षेत्रों में 400 सम्मेलन करेगा- अमरदीप यादव

BJP3.jpeg

रांची 

ओबीसी मोर्चा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप यादव ने रांची में आयोजित सोशल मीडिया कार्यशाला में कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोर्चा 14 लोकसभा क्षेत्रों में 400 सम्मेलन करेगा। इसमें NDA उम्मीदवारों की जीत निश्चित की जायेगी। बैठक कि अध्यक्षता करते हुए यादव ने कहा कि हमारे उम्मीदवार 14 की 14 लोकसभा जीतेंगे। बता दें कि बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी मौजूद थे। मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जानता पार्टी जो कहती है उसे पूरा करती है। बीजेपी की करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं है। नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने देश का चंहुमुखी विकास किया है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व ने झारखण्ड में ओबीसी समाज को उचित प्रतिनिधित्व दिया है। इसका पिछड़ा वर्ग में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। 

कहा, जनता सरकार के कारनाओं से परेशान है

बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव से ही जेएमएम, कांग्रेस, राजद की ठगबंधन सरकार को मुक्त कर देना है। वर्तमान राज्य सरकार ने झारखण्ड राज्य को 20 साल पीछे ढ़केल दिया। हर ओर भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार दिखाई देता है। जनता इनके कारनामों से त्रस्त है। अबकी बार 400 पार का आकड़ा बीजेपी व एनडीए गठबंधन को कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत हासिल होगी। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का चुनावी दृष्टिकोण कार्यकर्ताओं को विशेष मार्गदर्शन देने में सफल रहा। उन्होंने चुनाव जीतने के कुछ मूलमंत्र ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं को दिया। सभी लोगों को शक्ति केंद्रों और अपने बूथ को सबसे मज़बूत बनाने का आग्रह किया। 


कार्यक्रम में इनकी रही भागीदारी 

राज्यसभा सांसद सह प्रदेश महामंत्री प्रो आदित्य साहु ने कार्यकर्ताओं को मोदी की योजना की जानकारी देते हुए मजबूती से कार्य करने को कहा। प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव ने प्रदेश के बीजेपी ओबीसी मोर्चा की ओऱ से भरोसा दिलाया कि राज्य के 14 लोकसभा सीट को जिताने के लिए हमने कमर कस लिया है। मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा में 5 सामाजिक सम्मेलन, युवा संवाद और छात्रावास जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा। बैठक में झारखंड प्रदेश पदाधिकारी, प्रमंडल प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला महामंत्री मुख्य रूप से उपस्थित हुए। संचालन प्रदेश महामंत्री हलधर नारायण शाह और धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश महामंत्री चौधरी महतो ने किया।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - OBCOBC MorchaBJPJMM