logo

लोकसभा चुनाव : झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने जारी की पदाधिकारियों की सूची, मानस बने वार रूम के चेयमैन 

WhatsApp_Image_2023-12-23_at_19_45_09.jpeg

रांची 

लोकसभा चुनाव के लिए झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पदाधिकारियों की सूची की है। जारी सूची में वार रूम के चेयरमैन, को-चेयरमैन और सहसंयोजकों की घोषणा की गयी है। सूची के अनुसार मानस सिन्हा को चेयरमैन बनाया गया है। वहीं, नेली नाथन और अमृत सिंह को को-चेयरमैन की जिम्मेदारी मिली है। आज मंगलवार को सूची जारी करते हुए राजेश ठाकुर ने नव पदस्थापित पदाधिकारियों के साथ बैठक की और उनको कार्यों अवगत कराया। ठाकुर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए रणनीति और समन्वय बनाने में वार रूम का बड़ा रोल होता है। ठाकुर ने मौके पर उपस्थित जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया कि नये पदाधिकारियों का वे उचित सहयोग करें। 


किसको क्या जिम्मेदारी मिली 
मौके पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने जानकारी दी कि झारखंड प्रदेश वार रूम के लिए मानस सिन्हा को चेयरमैन और नेली नाथन व अमृत सिंह को को-चेयरमैन, दीपक ओझा, अजय सिंह, पूर्णिमा सिंह, अजय जैन, जफर इमाम, राजीव नारायण प्रसाद, पिया बर्मन, गुलजार अहमद को सदस्य बनाया गया है। इसके साथ मदन मोहन शर्मा और सूर्यकांत शुक्ला को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के साथ को-ऑर्डिनेशन के लिए सह संयोजक के पद पर मनोनित किया गया है। 

क्या कहा राजेश ठाकुर ने 

नव पदस्थापित पदाधिकारियों के संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव को जीतने में वार रूम अहम भूमिका निभायेंगे। वार रूम का काम सूचनाओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने, पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद स्थापित करने और उपर से नीचे तक दिशा-निर्देशों का सुचारू रूप से पालन कराना है। कहा कि इसके लिए आपसी समन्यवय नितांत जरूरी है। नये पदाधिकारी इस बात का खास ख्याल रखें। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn