logo

लोहरदगा पुलिस ने हथियारों के साथ 2 को किया गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

ुुुुप.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 देसी पिस्तौल, 1 देसी कट्टा और 84 कारतूस के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लोहरदगा में पुलिस द्वारा विधानसभा चुनाव के पहले शांति और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बरती जा रही सावधानी के कारण यह कामयाबी हासिल हुई है। इस मामले में पुलिस ने 22 अक्टूबर को रांची जिला निवासी कुन्दन गोप उर्फ लंगड़ा और चिरंजीव कृष्णा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस केस में दोनों आरोपियों पर भण्डरा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। गुप्त सूचना पर हुई गिरफ्तारी
उक्त मामले की जानकारी देते हुए लोहरदगा एसपी हारिस बिन जमां ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर युवकों की गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि भंडरा थाना क्षेत्र के जमगाई रोड पर कुछ युवक भारी मात्रा में अग्नेयास्त्र ले जा रहे थे। पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक टीम गठन किया और  जमगाई रोड पण्डरिया में आम बगान के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। बता दें, इन दोनों के पास से 1 देसी कट्टा, 4 देसी पिस्टल, 7.65 एमएम का 80 पीस जिंदा कारतूस और 2 पीस 08 एमएम का जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

बता दें, इस मामले में गिरफ्तार 27 वर्षीय कुन्दन गोप रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र के मोरो गांव के स्थायी निवासी हैं, जो वर्तमान में रातू थाना के हाजी चौक दलादली में रहता है। जबकि गिरफ्तार दूसरा आरोपी में 19 वर्षीय का चिरंजीव कृष्णा है, जिसके पिता राम कृष्ण मंडल है। इसके साथ ही 2 अन्य नामजद अभियुक्तों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।आरोपी पर पहले से दर्ज है केस
मिली सूचना के मुताबिक, कुन्दन गोप के खिलाफ पहले से ही बेड़ो थाना में केस दर्ज है, जो एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत दर्ज कराया गया है। इस दौरान छापेमारी करने पहुंची टीम में सशस्त्र सीमा बल के सहायक समादेष्टा और जवानों के साथ किस्को इंस्पेक्टर चन्द्रशेखर आजाद, किस्को थाना प्रभारी हर्षवर्द्धन कुमार सिंह, भंडरा थाना प्रभारी अरविन्द सिंह, एस आई पप्पु कुमार, संतोष कुमार राय,आरक्षी राजू महतो, विपीन हजाम, बुधराम सिंह मुण्डा,चालक आरक्षी निर्मल मार्शल मिंज, होम गार्ड- तकनीकी शाखा नीरज कुमार मिश्रा, आरक्षी अशुतोष कुमार सिंह, आरक्षी सुधांशु शेखर,विकास कुमार सिंह, अरविन्द कुमार सिंह मौजूद रहे। 
 

Tags - Lohardaga police 2 arrested weapons case registration Arms Act Jharkhand News Jharkhand latest News