logo

डूब रहे दोस्त को नदी से निकाल लाया, लेकिन गंवा दी खुद की जान

डूब रहे दोस्त को नदी से निकाल लाया, लेकिन गंवा दी खुद की जान

लोहरदगा: 
लोहरदगा किस्को प्रखंड के बगड़ू थाना क्षेत्र के मेरेले गांव में नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान इजुश कुजूर के पुत्र अभिषेक कुजूर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभिषेक अपने एक साथी के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान उसका साथी अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। साथी को डूबता देख अभिषेक ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी।


साथी को बचाने में सफल रहा अभिषेक, खुद गहरे पानी में डूबा
अभिषेक ने डूब रहे साथी की ओर हाथ बढ़ाकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद उसे बचाने में सफल रहा। हालांकि, इस दौरान अभिषेक खुद नदी के गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, वह पानी में डूब चुका था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों को घटना की जानकारी दी गई, जिसके बाद परिवार में मातम पसर गया।

Tags - Lohardaga News Abhishek Kujur River Drowning Jharkhand News Kisko News