logo

लोहरदगा जेल में बंद विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

WhatsApp_Image_2026-07-29_at_11_21_27_AM.jpeg

लोहरदगा 
लोहरदगा जेल में बंद विचाराधीन कैदी जाहिद पवरिया उम्र 27 के रूप में हुई। बुधवार सुबह  कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह कुडू थाना क्षेत्र के पंडरा गांव का निवासी था और यौन शोषण के एक मामले में न्यायिक हिरासत में बंद था। जेल प्रशासन के अनुसार, सुबह नमाज के लिए जगाने पर वह अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेलर मोहम्मद सोनू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सीसीटीवी फुटेज के अनुसार जाहिद मंगलवार रात खाना खाने के बाद सोया था। मामले की नियमानुसार जांच कराई जाएगी। 
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
इधर, कैदी की मौत के बाद उसके स्वजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुडू में सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। एसडीओ अमित कुमार ने बताया कि दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पूरे मामले की जांच की जाएगी। वहीं, एसपी सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और सड़क जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags - Lohardaga Jail Death Jharkhand News Crime Investigation Breaking News