द फॉलोअप डेस्क
नगर निकाय चुनाव को लेकर आज झामुमो अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्यमंत्री आवास में हुई इस बैठक में रांची जिला अंतर्गत सभी स्तर के पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं हो रहा है। लेकिन चुनाव लड़नेवाला किसी न किसी दल से जुड़ा रहता है। इस कारण झामुमो को भी अपनी तैयारी प्रारंभ कर देनी चाहिए। उन्होंने संकेत दिया कि 27-28 जनवरी तक राज्य में निकाय चुनाव को लेकर आचार संहिता लग जाएगा। फरवरी माह में चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों से वार्ड कमेटियों के विस्तार और प्रत्याशियों के चयन की दिशा में भी तेजी से काम करने का निर्देश दिया। बैठक का संचालन महासचिव विनोद पांडेय ने किया। इस बैठक में सुप्रियो भट्टाचार्य, केंद्रीय सचिव अभिषेक प्रसाद "पिंटू", केंद्रीय सदस्य पवन जेडीया, अश्विनी शर्मा, अंतु तिर्की, समनूर मंसूरी, रांची जिला संयोजक प्रमुख मुश्ताक आलम,हेमलाल मेहता, नयनतारा उरांव, संध्या गुड़िया, सुषमा वरदेवा, अंकिता वर्मा, रांची जिला संयोजक मंडली के सदस्य गण, रांची महानगर संयोजक मंडली के सदस्य गण, रांची जिला अंतर्गत सभी प्रखंड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव तथा रांची महानगर अंतर्गत सभी वार्ड समितियों के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हुए |
