logo

रांची में बार संचालकों का लाइसेंस होगा रद्द, लड़कियां परोस रही थीं शराब

वोी6.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

रांची में जो बार संचालक नियमों को ताक पर रखकर बार का संचालन कर रहे हैं उनपर उत्पाद विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कई बार वालों के लाइसेंस भी रद्द किए जाएंगे। उत्पाद निरीक्षक रजनीश कुमार ने बुधवार को शहर के आधा दर्जन बार में छापा मारा। लालपुर न्यूक्लियस मॉल में एक्सोटीका बार एंड रेस्टोरेंट, थड़पखना में डे एंड नाइट बार, लाइन टैंक रोड में स्काई स्केप, लालपुर में धुनकी बार, मून टाउन बार और कडरू में ऊना बार एंड रेस्टोरेंट में कार्रवाई की गई। 


टीम ने जिन बार में छापा मारा, वहां अधिकतर में लड़कियां शराब परोस रही थीं। उनसे डांस भी करवाया जा रहा था। इन लड़कियों की आयु 21 साल से कम है। जबकि बार में लड़कियों से शराब परोसवाना व डांस कराने पर मनाही है।


बार के सीसीटीवी जब्त
उत्पाद विभाग ने सभी बार संचालकों को नोटिस भेजकर एक सप्ताह में जवाब देने को कहा गया है। अधिकारियों ने बताया कि जवाब संतोषजनक नहीं होने पर बार का लाइसेंस सस्पेंड किया जाएगा। छापेमारी में देखा गया कि बिना अनुमति कई बार में काफी तेज साउंड में गाना बजाया जा रहा था। तय समय के बाद भी कई बार खुले मिले। टीम ने उन बारों के सीसीटीवी कैमरों को भी जब्त किया है। इससे टीम नियम वालों के खिलाफ सबूत जुटाएगी।

Tags - Ranchi Bar Bar Operator Bar in Ranchi Moon Town Dhunki Ranchi Latest News