डेस्क:
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम ( LIC) का इनिशियल पब्लिक आफरिंग यानि (IPO) बुधवार (4 मई 2022) को निवेशकों के सब्सक्रिप्सन के लिए खुल गई है। यह सब्सक्रिप्सन 9 मई 2022 तक खुली रहेगी। कंपनी ने (LIC IPO) का मूल्य दायरा 902 से 949 रूपये तय किया है। बता दें कि सरकार की योजना इस IPO के जरिए LIC की 5 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की थी लेकिन बाजार की मौजूदा हालत को देखते हुए इसे घटाकर 3.5 फीसदी कर दिया गया है

पहली बार पॅालिसीधारकों के लिए तय किया गया कोटा
इस प्रस्ताव के मुताबिक रिटेल निवेशकों का कोटा 35 फीसदी होगा वही 10 फीसदी पॅालिसीधारकों के लिए और 5 फीसदी हिस्सेदारी LIC स्टाफ के लिए सुनिशिचत की गई है। जिसके लिए पॅालिसीधारकों और पात्र कर्मचारियों को आरक्षण भी दी जाएगी। जी हां! खुदरा निवेशकों और पात्र कर्मचारियों को प्रति इक्विटी शेयर 45 रूपय की छूट दी जाएगी वही पॅालिसीधारकों को प्रति इक्विटी शेयर 60 रुपये की छूट दी जाएगी। यह पहला मौका है जब LIC ने पॅालिसी धारकों के लिए कोई कोटा तय किया है।

क्या है भारतीय जीवन बीमा निगम
भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) भारत की सबसे बड़ी जीवन बीमा कंपनी है। इसकी स्थापना 1 सितंबर 1956 में हुई थी। इसका मुख्यालय मुंबई है।