logo

लुईस मरांडी को मिला टिकट, जामा से भी उठा पर्दा

तदहग2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पूर्व मंत्री लुईस मरांडी को झामुमो ने टिकट दे दिया है। लुईस मरांडी को झामुमो ने जामा से टिकट दे दिया है। यानि लुईस मरांडी झामुमो की टिकट पर जामा से चुनाव लड़ने जा रही हैं।वह भाजपा के  सुरेश मुर्मू टक्कर देंगी, क्योंकि बीजेपी ने सुरेश पर विश्वास जताया है। जामा झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) का गढ़ माना जाता है। इसकी बड़ी वजह भी है। यहां से जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन और उनके पुत्र दुर्गा सोरेन विधायक रह चुके हैं। पिछले 3 विधानसभा चुनावो‍ं से शिबू सोरेन की बड़ी पुत्रवधू सीता सोरेन यहां से विधायक चुनीं गईं। बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही ही लुईस मरांडी बीजेपी छोड़कर झामुमो में शामिल हुई हैं। बता दें कि आज जेएमएम ने पांचवीं लिस्ट जारी की है। 

Tags - Lewis Marandi Lewis Marandi News Lewis Marandi Hindi News Lewis Marandi Jharkhand