logo

लातेहार में सौम्या मेडिकल स्टोर पर छापा, भ्रूण अवशेष मिलने के बाद दुकान सील; संचालक हिरासत में

LATEHAR_SOUMYA_MEDICAL.jpg

लातेहार 
लातेहार रेलवे स्टेशन रोड स्थित सौम्या मेडिकल स्टोर में शनिवार देर रात प्रशासनिक टीम ने छापेमारी की। उपायुक्त संदीप कुमार को मिली सूचना के आधार पर गठित टीम ने दुकान में जांच अभियान चलाया। प्रशासन को शिकायत मिली थी कि मेडिकल स्टोर में नियमों के विरुद्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। छापेमारी करने वाली टीम में सिविल एसडीओ दिनेश कुमार, प्रभारी सिविल सर्जन विवेक विद्यार्थी, अंचल अधिकारी नंद कुमार राम, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन और थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। 
सौम्या मेडिकल स्टोर में देर रात हुई कार्रवाई
जांच के दौरान टीम को दुकान में अवैध गर्भपात से जुड़े कई संकेत मिले। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत कर्मियों को मेडिकल वेस्ट के एक प्लास्टिक बैग में करीब पांच से छह महीने के भ्रूण के क्षत-विक्षत अवशेष मिले थे। इसके बाद मामले की जानकारी अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई की।
जांच के लिए भेजे जाएंगे भ्रूण के अवशेष
छापेमारी के दौरान मेडिकल स्टोर से एक्सपायरी दवाइयां, चिकित्सा उपकरण और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दुकान को सील कर दिया है। वहीं, दुकान संचालक सागर कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरामद भ्रूण के अवशेषों को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। प्रशासन पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटा है।

Tags - Latehar Medical Store Raid Illegal Abortion Case Jharkhand News Administration Action