logo

कोर्ट पहुंचा लैंड स्कैम का आरोपी राजकुमार पाहन, 1 लाख के निजी मुचलके पर मिली गिरफ्तारी से राहत 

rpahan.jpg

रांची 
 लैंड स्कैम मामले में आरोपी राजकुमार पाहन को कोर्ट ने एक लाख का निजी मुचलका भरने का निर्देश दिया है। इसे भरने के बाद पाहन को गिरफ्तारी से राहत मिल गयी है। मिली खबर के मुताबिक लैंड स्कैम केस का आरोपी राजकुमार पाहन गुरुवार को रांची PMLA (प्रीवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) की विशेष अदालत में सशरीर उपस्थित हुआ। बता दें कि उसके खिलाफ कोर्ट ने समन जारी किया था। अदालत में उपस्थित होने के बाद जज ने पाहन को 1 लाख का निजी मुचलका भरने का निर्देश जारी किया। 


क्या है मामला 
जांच एजेंसी ईडी ने हेमंत सोरेन से जुड़े भूमि घोटाला मामले में प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन (PC) दायर की है। इस पर अदालत ने संज्ञान ले लिया है। इस मामले के प्रमुख आरोपी बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप समेत अन्य फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। PMLA कोर्ट द्वारा संज्ञान लिए जाने के बाद आर्किटेक्ट विनोद सिंह और राजकुमार पाहन की  गिरफ़्तारी की संभावना बढ गयी थी। लेकिन आज अदालत में उपस्थित होने के बाद पाहन को इससे राहत मिलने की बात कही जा रही है। 


 

Tags - Rajkumar Pahanbond Jharkhand News