logo

रिम्स : लालू यादव का हुआ ECG और दांत का एक्स-रे, जांच के बाद वापस पहुंचे पेइंग वार्ड

lalu.jpg

रांचीः
चारा केस में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व सीएम व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को मंगलवार को RIMS के पेइंग वार्ड से बाहर निकले। सजा के ऐलान के बाद लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई थी। मंगलवार को उनके स्वास्थ्य की जांच के लिए अलग-अलग जांच कराई गई। इसमें इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG), इको की जांच की गई। लालू यादव के दांत में भी परेशानी हो गई है। चिकित्सकों ने दांत की भी जांच की है। 


 

वापस भेजा गया पेईंग वार्ड
मंगलवार दोपहर 12:30 बजे लालू यादव को पेइंग वार्ड से कार्डियोलॉजी विंग स्थित इको व ECG जांच के लिए ले जाया गया। ECG जांच रिपोर्ट आ गई है। दांत की जांच के लिए वह डेंटल हॉस्पिटल गए। दांत का एक्सरे लिया गया है। रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। जांच के बाद लालू यादव को वापस उनके पेइंग वार्ड में भेज दिया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।


 

21 फरवरी को हुई सजा 
बता दें कि 21 फरवरी 2022 को लालू प्रसाद यादव को 5 साल की सजा सुनाई गयी, साथ ही 60 लाख का जुर्माना लगाया है। सजा सुनाने के बाद से ही लालू की तबियत खराब हो रही है। इस मामले में लालू यादव को 15 फरवरी को ही दोषी करार दे दिया गया था जिसके बाद से पूरा देश इंतजार कर रहा था कि आखिर लालू यादव को कितने साल की सजा होती है। जिसके बाद सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को चारा घोटाला मामले में सजा सुनाया है।