द फॉलोअप डेस्क, रांची
रांची के चिरौंदी स्थित जूस दुकान संचालक हत्याकांड को लेकर रांची पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है. डीआईजी अनूप बिरथरे के निर्देशनुसार लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी और एसएसपी रांची के अनुसंशा पर मोरहाबादी टीओपी प्रभारी सन्नी कुमार को निलंबित कर दिया गया है. बता दें मोरहाबादी के चिरौंदी में 11 अगस्त को हुए दोहरे हत्याकांड मामले में दोनों पुलिस अफसरों की लापरवाही बरतने को लेकर निलंबित किया गया है.

परिजनों पुलिस पर लगाए लापरवाही के आरोप
इधर मृतक के परिजन पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. उनका कहना है की उनके भाई को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही थी. जिसे लेकर आवेदन भी दिया गया था. लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाये. नतीजा यह हुआ की उनके भाई मुकेश साहू और वहां काम करने वाला कर्मचारी की सरेआम हत्या कर दी गई. मृतक के भाई दिनेश साहू ने बताया की जान से मारने की धमकी मिलने के बाद एक जुलाई को शिकायत दर्ज कराइ थी.
थी.
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N