द फॉलोअप डेस्क
छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष ललित नारायण ओझा ने डोमिसाइल के शहीदों को शहीद स्मारक शहीद चौक पर श्रद्धांजलि दी। और इस दौरान उन्होंने कहा कि तेईस वर्ष बीत जाने के बाद भी डोमिसाइल के शहीद दीपक, बबलू तथा आर के सिंह के परिवार न्याय का रास्ता देख रहे। वहीं सरकार ने आज तक सुध नहीं लिया। .jpg)
उन्होंने आगे कहा कि अलग राज्य गठन के बाद 24 जुलाई 2002 को हुई हिंसा में आदर्श नगर धुर्वा में इन तीनों की मौत हुई। आज तक सरकार ने इनके घर जाकर परिजनों से मिलना जरूरी नहीं समझा, ना ही इनके आश्रितों को कोई सरकारी सहायता मिली, और ना ही इन शहीदों के लिए कोई स्थान चिह्नित हुआ जहां उनकी प्रतिमा लगाई जाए। छात्र युवा संघर्ष समिति मांग करती है कि समिति के मांगो पर राज्य सरकार विचार करे और इनके परिवार को न्याय दिलाने के लिए सकारात्मक दिशा में प्रयास हो। 
छात्र युवा संघर्ष समिति ने हर वर्ष की भाँती इस वर्ष भी शहीद स्मारक शहीद चौक में सभा आयोजित कर शहीदों को श्रंद्धाजलि दी गई। सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखा एवं शहीदों के तैलीय चित्र पे श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।