logo

20 लाख की ज्वैलरी और 3 लाख कैश के साथ 17 साल की लड़की लापता

ranchi15.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी के सदर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार युवती कुछ दिन पहले जरूरी काम बताकर घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

युवक नाबालिग के संपर्क में था 

मामले की जांच के दौरान परिवार को घर में रखे कीमती सामान के गायब होने की जानकारी मिली। बताया जा रहा है कि एक कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला, जहां से बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण और नकदी गायब है। परिजनों ने चोरी गए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई है।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि बिहार के गया जिले का एक युवक नाबालिग के संपर्क में था और उससे लगातार बातचीत करता था। परिवार का दावा है कि युवक अक्सर फोन पर बात करता था और मिलने का दबाव भी बनाता था। पुलिस ने लापता नाबालिग की तलाश के साथ-साथ चोरी के आरोपों की भी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा।


 

Tags - Missing_MinorRanchi_CrimeTheft_CaseSadar_PoliceInvestigation_Underway