द फॉलोअप टीम, पलामू
पलामू के रेहला थानाक्षेत्र अंतर्गत रेलवे यार्ड निर्माण के दौरान चाल धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई है। मृत मजदूर की पहचान गढ़वा के बेलचम्पा के ललन पासवान के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही रेहला थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने कहा कि परिजनों से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लिखित शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात
बताया जा रहा है कि रेहला में रेलवे के एक बड़े यार्ड का निर्माण कराया जा रहा है। इसी यार्ड के लिए मिट्टी उठाव का कार्य किया जा रहा था। मिट्टी उठाव के दौरान चाल धंसने से मजदूर की मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों की मदद से शव को बाहर निकाला जा सका। सूचना मिलने के बाद रेहला थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

ग्रामीणों ने मजदूर की मौत को संदिग्ध बताया
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि मजदूर की मौत के सही कारणों को छिपाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इलाके में गैरकानूनी ढंग से बालू उठाव का काम होता है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इधर, मृत मजदूर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N