logo

रांची के एसएसपी रह चुके कुलदीप द्विवेदी बने सीबीआई के डीआईजी

KDIWEDI.jpg

द फॉलोअप डेस्क

रांची में एसएसपी के साथ-साथ कई जिलों में एसपी की कमान संभाल चुके कुलदीप द्विवेदी को सीबीआई का डीआईजी बनाया गया है। इससे पहले आईपीएस ऑफिसर कुलदीप द्विवेदी ITBP के डीआईजी थे। आपको बता दें कि कुलदीप द्विवेदी झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। फिलहाल वह सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं। रांची में एसएसपी रहते उन्होंने खूब नाम कमाया था। एक बार धुर्वा इलाके में वह खुद से AK47 लेकर खेत में दौड़ते हुए अपराधी को पकड़ चुके हैं। इसके बाद से उन्हें सिंघम एसपी कहा जाने लगा था। वह गिरिडीह और बोकारो में भी एसपी रह चुके हैं। नक्सल प्रभावित कई जिलों में सेवा देने के कारण माना यही जाता है कि नक्सलियों के खिलाफ चलाये जाने वाले अभियान की उनको अच्छी समझ है। एक नक्सल प्रभावित जिले में जब कुलदीप द्विवेदी के प्रयास से सड़क बनी थी, तो गांव वालों ने खुश होकर उस मार्ग का नाम ही कुलदीप द्विवेदी मार्ग रख दिया था।


इसे भी पढ़ें- स्पेशल फोर्स, आरपीएफ, ड्रोन कैमरे और मुकदमा की चेतावनी- कुड़मी आंदोलनकारियों से यूं निपटेगा रेलवे

 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N