logo

बाबा साहेब की जयंती पर क्रीड़ा भारती ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का किया आयोजन

1818.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती रांची महानगर के द्वारा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन सरना टोली हात्मा में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जगलाल पाहन ने कहा कि भारत युवाओं का देश है भारत के हर युवा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आज बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर यह खेल प्रतियोगिता हमें आपस में मिलजुल कर और अनुशासन में रहना सिखाती है। एक टीम में कई सारे खिलाड़ी होते हैं, यहां पर भी कोई भी जातिभेद या ऊंच-नीच का भेद नहीं रहता है। सभी एकजुट होकर टीम भावना से मैच खेलते हैं और जीतते-हारते हैं। हम खेल मैदान पर जिस तरह से एकजुट रहते हैं, इसी तरह समाज में भी एकजुट रहकर बाबा साहेब के सपनों को साकार कर सकते हैं।

सब एकजुट रहेंगे तभी सच्ची श्रद्धांजलि
विशिष्ट अतिथि अर्जुन राम ने कहा कि बाबा साहेब समाज के हर वर्ग को एक साथ लेकर चलने की बात करते थे। आज भी समाज में कई ऐसे लोग हैं, जो अपने निजी फायदे या राजनीतिक फायदे के लिए हम लोगों को आपस में लड़ाने का काम करते हैं हम सब एकजुट होकर रहेंगे तभी बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि मिलेगी। प्रदेश उपाध्यक्ष मुनचुन राय ने कहा की खेल भावना युवाओं में आएगी तो सभी अनुशासित रहेंगे, एकजुट रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रवि मुंडा ने युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी अपने आपको निखारने का हुनर बाबा साहेब से सीख सकतें हैं।

सुपर जायंट्स ने जीता मुकाबला
प्रतियोगिता में मुंडा वारियर्स और सुपर जायंट्स के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। दोनों टीमों ने कड़ी मेहनत की और आखिरकर सुपर जायंट्स ने विजय हासिल किया। इससे पहले पदाधिकारियों के अलावा युवा प्रमुख मोनू शुक्ला, योग प्रमुख राफिया नाज, महानगर अध्यक्ष रवि मुंडा ने सामूहिक रूप से भगवान बजरंग बली, भारत माता और बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और वॉलीबॉल को हिट कर कार्यक्रम और मैच का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का संचालन गौरव अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कौशल चौधरी, नीलमनी राय, प्रेम सिंह महती भूमिका निभाई।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT