logo

कोडरमा: मां के साथ सो रहे बच्चे को अगवा कर ले गया नकाबपोश, घर से 100 मी. दूर मिली लाश

WhatsApp_Image_2026-04-15_at_1_04_42_PM.jpeg

कोडरमा 

डोमचांच थाना क्षेत्र के घरबरियावर में एक 7 साल के बच्चे की हत्या कर उसका शव कुएं में फेंक देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। मृतक की पहचान 7 वर्षीय आर्यन कुमार पिता पवन यादव के रूप में हुई है। नकाबपोश व्यक्ति आया और आर्यन को उठा ले गया
मिली जानकारी के अनुसार, आर्यन मंगलवार की रात अपनी मां और बहन के साथ घर पर सोया हुआ था। इसी दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति आया और आर्यन को उठा ले गया। इसके बाद आर्यन का कुछ पता नहीं चल रहा था। परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। सुबह में उसके लापता होने से संबंधित आवेदन पुलिस को देने की तैयारी की जा रही थी। इसी बीच घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में उसका शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। इसके बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

Tags - Koderma Breaking News for 7 years child missing7 years old childdomchanch police station