logo

अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल जानिए

अगले चार दिनों तक कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल जानिए

द फॉलोअप डेस्कः
झारखंड में आने वाले दिनों में तापमान कैसा रहेगा इसका अपडेट मौसम विभाग से आ गया है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि झारखंड के दक्षिणी तथा उससे सटे भागों में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिणी ओडिशा में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। वहीं, पश्चिमी विदर्भ से उत्तरी तमिलनाडु में समुद्र तल पर एक ट्रफ बना हुआ है। इसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। 


3-4 दिन तक अधिकतम तापमान में नहीं होगा बड़ा बदलाव
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड में अगले 3-4 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 दो दिन में इसमें 2 से 3 डिग्री तापमान में वृद्धि हो सकती है। झारखंड के वेदर की बात करें तो यहां सुबह और शाम लोगों को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है.। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 3-4 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हो सकती है।


कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश 
 स्काइमेट वेदर के अनुसार, पश्चिमी हिमालय में फिर से बारिश की संभावना है. यहां 10 से 15 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. बर्फबारी की भी संभावना व्यक्त की गई है. वहीं ओडिशा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है. गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है।