logo

कीता-सिल्ली के बीच 3 घंटे का रेल ब्लॉक, बर्द्धमान-हटिया मेमू गोमो तक ही चलेगी; ये ट्रेनें भी हुईं प्रभावित 

train40.jpg

जामताड़ा 
05 सितंबर 2026 को दक्षिण पूर्व रेलवे के कीता एवं सिल्ली स्टेशनों के बीच डाउन लाइन पर 3 घंटे का पीक्यूआरएस (PQRS) ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस वजह से आसनसोल और बर्द्धमान से चलने वाली मेमू ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। 

इन ट्रेनों के परिचालन में हुआ परिवर्तन 
13503/13504 बर्द्धमान–हटिया–बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस: यह ट्रेन हटिया के बजाय केवल गोमो (नेताजी सुभाष चंद्र बोस जंक्शन) तक ही चलेगी और वहीं से वापस बर्द्धमान के लिए रवाना होगी। गोमो से हटिया के बीच दोनों दिशाओं में यह सेवा रद्द रहेगी। 63598/63597 आसनसोल–राँची–आसनसोल मेमू पैसेंजर: इस ट्रेन को राँची के स्थान पर मुरी जंक्शन तक ही चलाया जाएगा और वहीं से आसनसोल के लिए वापस किया जाएगा। मुरी से राँची के बीच ट्रेन सेवा दोनों दिशाओं में पूर्णतः बंद रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद जताया है। इस रूट पर सफर करने वाले जामताड़ा व आसपास के यात्री असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की वर्तमान स्थिति अवश्य जांच लें।

हमारे व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/HH6GR1oBwB77Vy5eBcnoFo

Tags - Rail Block Kita Silli MEMU Train Hatia Train Barddhaman Railway