द फॉलोअप डेस्क, रांची
आइआइएमसी एलुमनी एसोसिएशन (IIMC) के झारखंड चैप्टर ने रांची स्थित एक बैंक्वेट हॉल में शनिवार रात वार्षिक मिलन समारोह, कनेक्शंस, 2023 का आयोजन किया. यह समारोह इमका द्वारा हर वर्ष देश-विदेश में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में आयोजित किया गया. इस समारोह की अध्यक्षता झारखंड चैप्टर की महासचिव मनीषा सिंह ने की, जिसमें झारखंड में कार्यरत आइआइएमसी के पूर्व छात्रों ने हिस्सा लिया.

एसएसपी किशोर कौशल और डॉ देवव्रत सिंह हुए सम्मानित
इस दौरान संस्थान के पूर्व छात्र व रांची के एसएसपी किशोर कौशल और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड में प्राध्यापक डॉ देवव्रत सिंह को सम्मानित किया गया. सेंट्रल कमिटी की ओर से रितेश वर्मा व इमका के पूर्व अध्यक्ष प्रसाद सान्याल कार्यक्रम में शामिल हुए.
समाज में जरुरतमंदो की हो मदद- रितेश वर्मा
बैठक का संचालन रितेश वर्मा ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन चैप्टर के कोषाध्याक्ष संतोष उरांव ने किया. मीट में समय-समय पर एक दूसरे से मिलते-जुलते रहने और समाज में जरूरतमंद की सहयोग करते रहने पर सहमति बनी. कार्यक्रम में नुपूर नूतन, मनीषा सिंह, प्रणव प्रत्युष, राजेश कुमार, किशोर कुमार, विशाल जैन, वर्षा रानी तिर्की, मोनिका मरांडी, पूजा उरांव, अनुपम राणा, मुकुल तयाल, कुमार राजेश, आनंद दत्त, अमन मरांडी, देवेंद्र कुमार, मनीष कुमार, रमेश भगत, निरज कुमार, रंजीत कुमार, विवेकानंद सिंह, समीर बोई, मनीषा मिंज, मनीष कुमार, किशोर कुमार और अन्य उपस्थित रहे.
