logo

भागलपुर में सिलेंडर फटने से 100 से अधिक घर जलकर राख, क्षेत्र में मचा हाहाकार

AAG12.jpg

द फॉलोअप डेस्क

बिहार के भागलपुर जिले के सच्चिदानंद नगर कॉलोनी में सिलेंडर फटने से कॉलोनी में 100 से अधिक घरों में आग लग गई। आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर निकल गए। जानकारी के मुताबिक आग की लपटे तेज होने के कारण लगभग 100 से अधिक घर जल कर राख हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर की है।

यह भी पढ़ें: इलाज कराने पहुंचा युवक अस्पताल में दिखा रहा था धौंस, टांगकर पुलिस ले गई साथ

आगजनी के कारण क्षेत्र में मची चीख-पुकार

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक के सच्चिदानंद नगर कॉलोनी स्थित एक घर में रसोई गैस सिलेंडर फटाने के बाद एक के बाद एक कर दो और सिलेंडर फट गई। जिसके बाद क़ॉलोनी में भीषण आग लग गई। आग की लपटें काफी तेज होने के बाद आस पास के करीब 100 से अधिक घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आगजनी के कारण क्षेत्र में चीख-पुकार मच गयी। इस अगलगी में कितने के का मुकसान हुआ इसका अबतक पता नहीं चल पाया है। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT