logo

अच्छी खबर : खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड की दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंची 

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड की दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंची 

भुवनेश्वरः
भुवनेश्वर में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स हॉकी झारखंड के पुरुष और महिला दोनों टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पुरुष टीम ने उत्तर प्रदेश को 5-2 से और महिला टीम ने मिजोरम को 5-1 से हराया है। पुरुष टीम की तरफ से अमरदीप, सम्राट कुजूर, अभिषेक तिग्गा, जोसेफ, सुमित बरवा और सुखनाथ गुड़िया ने एक-एक गोल किया है। वहीं, महिला टीम की तरफ से प्रमोदिनी लकड़ा ने दो गोल, रजनी केरकेट्टा, संजना होरो, निशा मिंज ने एक-एक गोल किया है। टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, हॉकी इंडिया के महासचिव सह झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह, विजय शंकर सिंह, रजनीश कुमार, मनोज कोंबेगी, चंद्रयानी मजूमदार, माइकल लाल, असरिता लकड़ा, सुरजीत झा, संजीव झा, देवेंद्र सिंह ने बधाई दी है।