logo

मुख्यमंत्री सहायता कोष से सिमडेगा की खतिरन कण्डुलना को इलाज के लिए मिला 75 हजार रुपये का चेक

मुख्यमंत्री सहायता कोष से सिमडेगा की खतिरन कण्डुलना को इलाज के लिए मिला 75 हजार रुपये का चेक

द फॉलोअप, सिमडेगा: 

मुख्यमंत्री सहायता कोष से इलाजरत खतिरन कण्डुलना को 75 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गयी है। दरअसल, सिमडेगा जिले के जलडेगा प्रखंड के टाटी पंचायत अंतर्गत टोनिया गांव निवासी खतिरन कण्डुलना एक बीमारी के इलाज के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहीं थी। इलाज में लगातार खर्च होने से परिवार के सामने मुश्किलें बढ़ गईं। इसके बाद उन्होंने कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी से आर्थिक सहायता के लिए गुहार लगाई। विधायक ने मामले को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में पहुंचाया।

मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया

जिसके बाद खतिरन कण्डुलना की आर्थिक स्थिति और इलाज की जरूरत को देखते हुए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 75 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गयी। स्वीकृत राशि का चेक विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने खतिरन कण्डुलना को सौंपा। मुख्यमंत्री सहायता कोष से आर्थिक सहायता मिलने के बाद खतिरन कण्डुलना और उनके परिवार को राहत मिली है। इस दौरान विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद और गरीब परिवारों तक सरकारी सहायता पहुंचाना जरूरी है। क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाकर उन्हें उचित मदद दिलाने का प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Tags - Chief Minister Relief Fund Medical Assistance MLA Naman Bixal Kongadi Hemant Soren