logo

Congress : खड़गे ने CWC में किया बड़ा उलटफेर, झारखंड से इस नेता को मिली जगह 

खड़गे ने CWC में किया बड़ा उलटफेर, झारखंड से इस नेता को मिली जगह 

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

आने वाले चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकर्जुन खड़गे ने CWC में बड़ा उलटफेर किया है. कांग्रेस कार्यसमिति की नई टीम में दिलचस्प यह की है मल्लिकर्जुन खड़गे ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष की रेस में शामिल रहे शशी थरूर को भी कमिटी में शामिल किया है. वहीं सांसद सचिन पायलट की अगर बात की जाये तो, राजस्थान में अपने ही पार्टी यानी अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ विद्रोह कर चुके, पायलट को भी शामिल किया गया है. प्रियंका गांधी वाड्रा को भी कार्यसमिति में जगह मिली है. इसके अलावा झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके डॉ. अजॉय कुमार को कांग्रेस कार्यसमिति में प्रभारी सदस्यों की लिस्ट में जोड़ा गया है.

CWC में इन्हें मिली जगह 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N