logo

"संवाद आपके साथ" कार्यक्रम में बोले केशव महतो, राहुल की एक यात्रा से केंद्र सरकार का चेहरा बदल गया

news144.jpg

रांची

"संवाद आपके साथ" कार्यक्रम के तहत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने आज कोडरमा जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं अग्रणी संगठन मोर्चा के सदस्यों से मुलाकात कर उनसे संपर्क स्थापित किया स्थापित किया। कहा कि राहुल गांधी की एक यात्रा से केंद्र सरकार चेहरा बदल गया। पहले ये मोदी सरकार कहलाती थी, अब एनडीए की सरकार कही जाती है। इस क्रम में कमलेश ने उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई तक यात्रा कर लोगों से संवाद स्थापित किया। उनकी भावनाओं को जाना उसके अनुसार कार्य किया। इससे केंद्र सरकार के नाम और काम में परिवर्तन हो गया।

महतो ने कहा, 5 वर्षों पहले मोदी सरकार की रट लगाने वाले आज एनडीए सरकार का बिगुल फूंक रहे हैं। इसी संवाद की ताकत है कि 400 पार का नारा देने वाली भाजपा ढाई सौ सीटों के पास रह गई। इसलिए हम आपके पास आकर आपके माध्यम से शक्ति को बढ़ाकर संगठन को मजबूत बनाना चाहते हैं। कहा, जिस बूथ कमिटी में समाज के सभी वर्गों का समावेश होगा निश्चित ही वह मजबूत बूथ होगा। हम विधानसभा जीतेंगे। कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाने का भार हमारे कंधों पर है। विवादों से संगठन कमजोर होता है। एकता से मजबूती मिलती है।

कांग्रेस नेता ने कहा, साफ-सुथऱी प्रतिस्पर्धा से सामाजिक चेतना जागती है। लोगों के बीच संगठन का स्वच्छ पहलू उजागर करता है। आने वाला विधानसभा चुना एक संकल्प है चुनौती है। इसे हमें स्वीकार कर जीत दर्ज करनी है। महागठबंधन की सरकार बनती है तो कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। संगठन को मजबूती मिलेगी। अभी समय दूरियों को कम कर मजबूती का प्रदर्शन करना है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बरही विधायक उमाशंकर अकेला, ईश्वर आनंद, पिंकू सहाय, सुनील सिंह, लीलावती मेहता बेबी सिंह भागीरथ पासवान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


 

Tags - Keshav Mahato central government Rahul Gandhi Jharkhand News