logo

चुनावी जंग को लेकर एक्टिव हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कार्यकर्ताओं में फूंक रहे नई जान

congress30.jpg


द फॉलोअप डेस्क, गिरिडीह 
झारखंड कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश इन दिनों पार्टी कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। इसे लेकर वे झारखंड के सभी जिलों का भ्रमण कर रहे हैं। वह "संवाद आपके साथ कार्यक्रम" के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलकर चुनावी रणनीति बना रहे हैं। शुक्रवार को केशव महतो कमलेश गिरिडीह जिला के नेताओं, संगठन मोर्चा के सदस्यों से मुलाकात कर उनसे संपर्क स्थापित किया। कमलेश महतो ने उपस्थित नेताओं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं की बातें सुनता हूं कि उनकी क्या वेदना है संगठन की मजबूती में उन्हें क्या परेशानियां हैं ताकि उसे दूर किया जा सके। 

संगठन की असली परीक्षा चुनाव के दिन 
केशव महतो कमलेश ने कहा कि आज हमें आत्म चिंतन की जरूरत है कि चुनाव के दिन और चुनाव के दौरान हमारी कैसी भूमिका होनी चाहिए। हमारे लोग अपनी पूरी क्षमता का उपयोग चुनावी जंग को जीतने में कर पा रहे हैं या नहीं इसका आकलन जरूरी है। हमारी सक्रियता चुनाव के दिन बुथवार मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने में होनी चाहिए। हमारी उदासीनता के कारण हमारे समर्थक मतदाता भी मतदान केंद्र तक आने में रुचि नहीं दिखाते। संगठन की असली परीक्षा चुनाव के दिन होती है और इसकी पूरी जिम्मेवारी संगठन के निचले क्रम के कार्यकर्ताओं की होती है।

निचले क्रम के कार्यकर्ताओं को करें मजबूत 
उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश होनी चाहिए कि हम निचले क्रम के कार्यकर्ताओं को मजबूत करें। हमें अपने अंदर अनुशासन को लाना होगा तभी पूरी क्षमता के साथ संगठन में काम कर सकेंगे। नेतृत्व की कार्यशैली को देखकर लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्र लेख,मुन्नम संजय, रवींद्र वर्मा सोशल मीडिया अध्यक्ष गजेंद्र सिंह,सुनील सिंह, अभिलाष साहू,राजेश चंद्र राजू, फैयाज केसर,प्रोफेसर उदय प्रकाश,रवि केसरी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Tags - giridih newsjharkhand congressKeshav Mahato kamlesh