logo

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने पार्टी कार्यालय के लिए नियुक्त किये प्रभारी और सह प्रभारी

CHAMPAI1231.jpg

रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने प्रदेश कार्यालय के सफल संचालन के लिए अभिलाष साहु को कार्यालय प्रभारी और राजन वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। दोनों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्य करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर महतो ने कहा, दोनों नेताद्वय पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों को निभायेंगे। 


इधर, कार्यालय प्रभारी, सह प्रभारी नियुक्त किये जाने पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मदन मोहन शर्मा, राकेश सिन्हा, ईश्वर आनंद, गजेन्द्र सिंह, जगदीश साहु,  सुनील सिंह, राजेश चन्द्र राजू, बशिष्ट लाल पासवान, टिंकू वर्मा, जगरनाथ साहु, अरूण मिश्रा, रामानंद केशरी, दामोदर प्रसाद, संजय कुमार आदि ने उनको बधाई एवं शुभकामना दी है।


 

Tags - Keshav Mahato Kamlesh in charge Congress office Jharkhand News News Jharkhand