द फॉलोअप, रांची
राज्य में हुए सीरियल ट्रेजरी घोटाले के बाद भविष्य में इस पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वित्त विभाग के अपर सचिव सह निदेशक ट्रेजरी कर्ण सत्यार्थी 27 जून को गुमला जाएंगे। वहां वह ट्रेजरी का निरीक्षण करेंगे। सत्यार्थी के साथ वित्त विभाग के अधिकारियों की टीम भी होगी। इसमें अन्य पांच पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

मालूम हो कि राज्य में बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, चाईबासा समेत आधा दर्जन से अधिक जिलों में ट्रेजरी घोटाला सामने आया है। फर्जी तरीके से इन कोषागारों से 30-40 करोड़ रुपए की निकासी की गयी है। सीरियल ट्रेजरी घोटाले के बाद सरकार थोड़ी संवेदनशील हुई है। भविष्य में इस तरह का फिर घोटाला न हो, इसके लिए वित्त विभाग लगातार कोशिश कर रहा है।
.jpg)