logo

JPSC-JSSC के खिलाफ चल रहे छात्रों के आंदोलन पर कल्पना सोरेन का आया बयान

कोततग4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में पिछले कई दिनों से छात्रों का आंदोलन चल रहा है। छात्र JPSC-JSSC में रिफॉर्म के साथ – साथ परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच सीबीआई से कराने की मांग कर रहे हैं। छात्रों के चल रहे आंदोलन और सीआईडी के चल रही कारवाई के बीच गांडेय की विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का बयान सामने आया है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पुण्य तिथि पर नेमरा पहुंची कल्पना सोरेन से जब पत्रकारों ने छात्र आंदोलन के संबंध में सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि वो (मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन) काफी संवेदनशील हैं। छात्रों के लिए कैसे रास्ता निकाला जाए सरकार इसी पर काम कर रही है। 


पूरे झारखंड के लिए भावुक पल 
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्य तिथि पर विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा कि ये केवल एक परिवार नहीं बल्कि पूरे झारखंड के हर परिवार के लिए भावुक पल है। मैं भावुपूर्ण श्रद्धांजलि देती हूं।

Tags - Jharkhand News Kalpana Soren JPSC JSSC Student Protest