logo

जामताड़ा में कल्पना ने भरी हुंकार, बोलीं- इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय

कदतग3.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जामताड़ा के वेना मैदान में बुधवार को आयोजित इंडिया गठबंधन की सभा में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन शामिल हुईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कल्पना का स्वागत माला बनाकर किया उसके बाद कल्पना सोरेन ने दुमका से इंडिया प्रत्याशी नलिन सोरेन के पक्ष में वोट मांगा। इस अवसर पर उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय हो गई है। जिस तरह आपलोगों के प्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बीजेपी वालों ने षड्यंत्र के तहत जेल भेज दिया है। उसी तरह जनता भी इस बार इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर बीजेपी को खत्म कर देगी।


कल्पना ने कहा जब शिबू सोरेन ने सर नहीं झुकाया तो हेमंत सोरेन कैसे सर झुका देगा। हेमंत सोरेन के साथ पूरे झारखंड की आवाम है। साढ़े 3 करोड़ जनता उनके साथ है। हमारे झारखंड में तीन चरण का चुनाव हो गया है। चुनाव का परिणाम साफ हो गया है जनता ने इस बार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को अपना मत दिया है। यह आखिरी चुनाव जो संथाल परगना में हो रहा है। यह ताबूत में आखिरी कील ठोकने का काम हो रहा है और इंडिया गठबंधन के तीनों के तीनों प्रत्याशी दुमका, राजमहल, गोड्डा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से विजय बना रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि ये भारत की खूबसूरती है यहां अनेकता में एकता दिखती है, जब अंग्रेजों के समय में बाबा तिलका मांझी तीर तब उठाया था जब हिंदुस्तान में किसी ने आजादी का सपना देखा भी नहीं था। इसलिए हेमंत है तो झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी झुकेगा नहीं

Tags - Jamtara News Jamtara Latest News Jamtara Updates Jamtara Me Kalpana