logo

बाबा साहेब आंबेडकर को कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

बाबा साहेब आंबेडकर को कल्पना मुर्मू सोरेन ने किया याद, दी श्रद्धांजलि

द फॉलोअप डेस्कः
आज देशभर में आंबेडकर जयंती मनाई जा रही है। आज बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती है। ऐसे में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी उनको याद किया है। उन्होंने पुष्पांजलि देकर बाबा साहेब को याद किया है। बता दें कि कल्पना सोरेन भीम राव आंबेडकर से काफी प्रेरणा लेती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट भी किया था जिसमें बाबा साहेब का जिक्र था। कल्पना ने लिखा था कि उनके पति ने अपने सिद्धांतों से बिलकुल भी समझौता नहीं किया है। इसी कारण से वह जेल में बंद हैं। कल्पना ने लिखा था कि उनके पति हेमंत को बाबा साहेब से प्रेरण मिलती है। उन्होंने पोस्ट में बाबा साहेब की बातों का जिक्र करते हुए लिखा था कि बाबा साहेब के शब्द "छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल करना पड़ता है" ने हेमन्त जी को हमेशा प्रेरित किया है।

Tags - Baba Saheb Ambedkar Kalpana Murmu Sorenambedkar kayanti